हेडली की पत्नी ने 3 साल पहले दी थी 26/11 की चेतावनी

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक खबर ने यह खुलासा शुक्रवार को किया। रिपोर्ट के मुताबिक हेडली ने मुंबई हमले में अहम भूमिका निभाई थी। वही मुंबई हमला जिसमें 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग कर 166 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
2005 में हेडली के घर पर हुए पारिवारिक विवाद के बाद जब उसे गिरफ्तार किया गया था, तब उसकी पत्नी ने एफबीआई को यह खबर दी थी, लेकिन एफबीआई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही भारत को इस बारे में आगाह किया।
एफबीआई के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेडली की पत्नी भी लश्कर-ए-तैयबा की सक्रिय सदस्य रही है। उसने भी पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। हेडली की पत्नी ने यह भी बताया कि उस दौरान हेडली अमेरिका का जासूस था। इस काम के लिए उसे बाकायदा वेतन मिलता था।
उधर एफबीआई ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया और कहा कि यदि ऐसा होता तो उस पर ऐक्शन जरूर लिया जाता।












Click it and Unblock the Notifications