अयोध्‍या मामले पर सुप्रीम कोर्ट जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

लखनऊ। अयोध्‍या में विवादित स्‍थल पर हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध जाकर ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बोर्ड के चेयरमैन मौलाना राबे हसन नदवी की अध्‍यक्षता में हुई एक बैठक में शनिवार को लिया गया।

अयोध्‍या मामले पर सुप्रीम कोर्ट जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

नदवा कॉलेज में हुई इस बैठक में 51 सदस्‍यों ने भाग लिया। बंद कमरे में हुई इस बैठक के बाद बोर्ड के सदस्‍यों ने मीडिया को बताया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जल्‍द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा।

गौरतलब है कि 30 सितंबर को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने हिन्‍दुओं और मुसलमानों को विवादित स्‍थल का ज्‍वाइंट होल्‍डर बनाया था। यह फैसला मुस्लिम बोर्ड को मंजूर नहीं है। हालांकि पहले इस मुद्दे पर बोर्ड के विभिन्‍न सदस्‍यों की राय भिन्‍न थी, लेकिन अब सभी ने एक स्‍वर में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय सुनाया है।

हम आपको बता दें कि सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड पहले से ही सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। उसने हाई कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ही सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+