कर्नाटक संकट: येदियुरप्पा ने दोबारा जीता विश्वास मत

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को एक ही सप्ताह में दूसरी बार विश्वास मत जीत लिया। गुरुवार को विधानसभा में येदियुरप्पा की परीक्षा की घड़ी थी। येदियुरप्पा इस परीक्षा में सफल साबित हुए। विश्वास मत परीक्षा में सत्तारूढ़ भाजपा को 106 मत मिले जबकि विपक्ष को महज 100 वोट ही मिल सके।

इससे पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया ने विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले 16 बागी विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार दिया था और इसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया था। लेकिन ध्वनि मत लेते समय विधानसभा में मचे गुल-गपाड़े से विपक्ष काफी नाखुश था। इसलिए उन्होने येदियुरप्पा सरकार से दोबारा विश्वास मत साबित करने की मांग रखी थी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अयोग्य करार दिए गए 16 विधायकों का मुकदमा कर्नाटक उच्च न्यायालय में लंबित है जिस पर सोमवार को उच्च न्यायालय अपना फैसला सुनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+