जेवरों पर महंगाई की मार, सोना 20 हजार के पार

वर्तमान रुझान को देखते हुए इस बात की उम्मीद की जा रही है कि दीवाली से पहले सोने की कीमत 20,500 रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। दशहरा, करवा चौथ, धंतेरस और दीवाली समेत कई पर्व करीब हैं, लेकिन जेवरात की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सोना या सोने के आइटम खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आयी है।
माना जा रहा है कि दीवाली के बाद सोने की कीमत थोड़ी कम होगी, लेकिन नवंबर-दिसंबर में शादी की सहालग लगते ही एक बार फिर दाम बढ़ेंगे। शादियों के दौरान सोने के दाम 21 हजार के पार होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।












Click it and Unblock the Notifications