भुखमरी में चीन, पाक, श्रीलंका से आगे है भारत
नई दिल्ली। भारत भले ही आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे देशों की सूची में शामिल हो, लेकिन गरीबी और भुखमरी के मामले में अपना देश पीछे नहीं है। इस मामले में भारत चीन, श्रीलंका और पाकिस्तान से भी आगे है। इससे यह साबित होता है कि शक्तिशाली देशों में तीसरे नंबर पर विराजमान भारत भुखमरी से लड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।
अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान (आईएफपीआरआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत भुखमरी के मामले में 67वें स्थान पर है। इस सूची में चीन पर और पाकिस्तान 52वें स्थान पर है।
आईएफपीआरआई और जर्मनी के कंसर्न वर्ल्डवाइड एंड वेल्टहंगरहिल्फे (सीडब्ल्यूडब्ल्यू) के संयुक्त तत्वावधान में जारी इस रिपोर्ट में 84 देशों की सूची है, जिनमें चीन 9वें, श्रीलंका 39वें और पाकिस्तान 52 वें स्थान पर हैं। इस सूची में देशों में शिशु मृत्यु दर, कुपोषण और भरपेट भोजन न पाने वालों की आबादी को आधार बनाया गया है।
भारत में महिलाओं में बढ़ते कुपोषण व भरपेट भेजन में पीछे रहने की वजह से इस सूची में नीचे स्थान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व भर में पैदा होने वाले कमजोर बच्चों में 42 प्रतिशत भारत में होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications