छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करेगी सरकार

Naxal attack
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने का फैसला किया है। सरकार यह कदम राज्य में नक्सलियों के बढ़ते हमलों के मद्देनजर उठा रही है।

राज्य में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जुलाई में शिथिल पड़ गया था क्योंकि घने जंगलों में छिपे नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को कार्रवाई करने में मुश्किल आ रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "मानसून के दौरान नक्सलियों के खिलाफ कमजोर पड़े अभियान को अब हम आक्रामक रूप देंगे।" छत्तीसगढ़ के 40,000 वर्ग किलोमीटर बस्तर का क्षेत्र नक्सलियों का लंबे समय से गढ़ रहा है। यहां सुरक्षा बलों की कार्रवाई रोकने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह बारूदी सुरंग लगा दिया है।

अधिकारी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के पांच जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर में राज्य पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ के 40,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

उन इलाकों में भी अभियान में तेजी लाई जाएगी, जहां नक्सलियों ने हाल के महीनों में हमले किए हैं। राज्य के 18 जिलों में से 13 में नक्सल प्रभावित माने जाते हैं, जबकि सात जिलों में उनका दबदबा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+