दो बहनों ने अपनी मां को HIV संक्रमित सुई लगाई

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा (35), कामेश्वरी (32) और कामेश्वरी का पति साम्बासिवा राव (36) शामिल है। इन आरोपियों को बाद में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें दो हफ्ते के लिए जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी 59 वर्षीय महिला भारती से उसकी सम्पत्ति अपने नाम लिखवाना चाहते थे, लेकिन भारती ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर भारती को एचआईवी संक्रमित सुई लगा दी।
भारती ने पुलिस में शिकायत कराई कि उसके पूर्व पति की बेटी (सौतेली बेटी) दुर्गा कामेश्वरी और उसके पति के साथ मिलकर उसे अस्पताल ले गई और वहां उसे एचआईवी संक्रमित सुई लगा दी। कामेश्वरी एक सरकारी अस्पताल में नर्स है।












Click it and Unblock the Notifications