जम्मू-कश्मीर: उमर के बयान पर बिदके विधायकों ने धरना दिया

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दो दिन पूर्व के बयान पर भाजपा और पैंथर्स पार्टी के विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा के बाहर धरना दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने दो दिनों पहले विधानसभा में कहा था कि कश्मीर एक समझौते के तहत भारत का अंग बना था, उसका विलय नहीं हुआ था।

विधानसभा में गुरुवार को हंगामा कर रहे विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद भाजपा, पैंथर्स पार्टी और जम्मू मोर्चा के विधायकों ने विधानसभा के शेष सत्र का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। भाजपा नेताओं ने कहा कि वह तब तक सदन के बहिष्कार के फैसले को वापस नहीं लेंगे जब तक मुख्यमंत्री के उस बयान को सदन के रिकॉर्ड से हटाया नहीं जाता।

उधर, पैंथर्स पार्टी के विधायक हर्ष देव सिंह विधानसभा में गए और विधानसभा अध्यक्ष को एक अर्जी सौंपी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की गई है। बाद में सिंह फिर धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए। गौरतलब है कि विधानसभा का वर्तमान सत्र शनिवार को समाप्त हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+