फायदेमंद है कनाडा में चोरी करना!

चीनी मूल के एक दुकानदार डेविड चेन ने मई 2009 में अपनी दुकान में चोरी करने वाले एक चोर का पीछा किया था और फिर पुलिस के आने तक उसे बांधे रखा था। उन्हें इस मामले में अब तक अदालती सुनवाई का सामना करना पड़ रहा है।
चेन की गलती यह थी कि उन्होंने चोर बेनेट को रंगे हाथों नहीं पकड़ा था बल्कि उनकी दुकान में चोरी के एक घंटे बाद उसे पकड़ा था। कनाडाई प्रेस के मुताबिक कानून कहता है कि एक नागरिक की गिरफ्तारी तभी हो सकती है जब कि उसे कोई गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकडा जाए।
इस मामले में चोर ने चोरी करने की अपनी गलती को तो पहले ही स्वीकार कर लिया लेकिन यह भी कहा है कि वह दुकानदार के कृत्य से प्रताड़ित हुआ। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बैनेट ने अदालत को बताया कि जब वह भाग रहा था तो तीन लोगों ने उसका पीछा किया। उन्होंने उसे बांधा और उसके साथ मारपीट भी की।
बैनेट ने बताया कि जब कुछ मिनटों बाद पुलिस वहां पहुंची तब उसने राहत की सांस ली। चेन ने गुरुवार को बताया कि उनकी दुकान में हमेशा ही चोरी होती रहती है लेकिन पुलिस उन्हें चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से रोकती है।
उन्होंने बताया कि कई बार जब वह पुलिस को बुलाते हैं तो वह पांच घंटे बाद ही वहां पहुंचती है और चोर को थोड़ी-बहुत चेतावनी देकर छोड़ देती है। यहां की कुछ भारतीय दुकानों में चोरी की घटनाएं होना आम है और हर बार पुलिस चोरों को ऐसे ही छोड़ देती है।












Click it and Unblock the Notifications