मुंबई आतंकी हमला: 2 पाक अधिकारियों को इंटरपोल का नोटिस
नई दिल्ली | इंटरपोल ने 2 पाक सैन्य अधिकारियों को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके अलावा इसी सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को भी नोटिस जारी किया गया है। इंटरपोल ने अमेरिका में पकड़े गए संदिग्ध आरोपी डेविड हेडली के बयान के आधार पर इन दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा है।
पाक सैन्य अधिकारी जिन्हे नोटिस भेजे गए हैं, उनका नाम मेजर समीर अली और मेजर इकबाल है। इसके अलावा जिन 3 आतंकियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं, उनके नाम इलियास कश्मीरी, अब्दुल रहमान हाशिम और साजिद माजिद हैं।
भारत ने पाकिस्तान को मुंब ई हमलों पर जो दस्तावेज भेजे हैं उनमें इन पांचों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में नेशनल इंन्वेस्टिगेशन एजेंसी या एनआईए मुंबई आतंकी हमलों की जांच कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications