वियतनाम में बाढ़ से 48 मरे
हनोई। वियतनाम में रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद आई भयंकर बाढ़ की वजह से अब तक 48 लोग मारे जा चुके हैं और 18 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वियतनाम में बाढ़ एवं रोकथाम के लिए बनाई गई केंद्रीय संचालन समिति के मुताबिक पांच लोगों की मौत नेघी अन प्रांत में हुई है जबकि हा तिन्ह में सात लोगों की मौतें हुई हैं।
इसके अलावा 33 लोग क्वोंग प्रांत और तीन लोग क्वोंग तेरी प्रांत में मौत के शिकार हुए हैं। समिति के मुताबिक वर्षा से जुड़े हादसों में 19 लोग घायल हुए हैं जबकि 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications