मैहर मंदिर में जटायुक्त नारियल चढ़ाने पर रोक

सतना जिले में स्थित मैहर शारदा मंदिर को देश के प्रमुख देवी मंदिरों में शुमार किया जाता है। इस मंदिर में आमतौर पर श्रद्घालुओं की हमेशा ही भीड़ लगी रहती है मगर नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्घालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती हैं। इस दौरान श्रद्घालुओं द्वारा मंदिर के आसपास नारियल की जटा फेंकने और अगरबत्ती जलाने से आग लगने का खतरा बना रहता है।

मैहर के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) विनय जैन ने आईएएनएस को बताया, "पिछले अनुभवों के आधार पर ही नवरात्रि के दौरान जटायुक्त नारियल को मंदिर में ले जाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के आसपास नारियलों की जटा फेंके जाने और अगरबत्ती के इस्तेमाल से आग लगने का खतरा बना रहता है। पूर्व में आग लगने की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।"

उन्होंने आगे बताया कि नवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्घालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते हैं और इस दौरान अग्निकांड जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है , लिहाजा इससे बचने के लिए ही जटायुक्त नारियल को मंदिर में ले जाने पर रोक लगाई गई है। जटा रहित नारियल मंदिर में ले जाया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+