फिएट ने लीनिया टी-जेट और टी-जेट प्लस बाजार में उतारी
टी-जेट की दिल्ली में कीमत 8.55 लाख रुपये और मुंबई में 8.84 लाख रुपये है। वहीं टी-जेट प्लस की दिल्ली में कीमत 8.99 लाख रुपये और मुंबई में 9.29 लाख रुपये है।
इटली की प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी की भारतीय शाखा फिएट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कपूर ने कहा, "लीनिया टी-जेट मॉडल सी प्लस सेगमेंट की कारों में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा, इसमें बेहद शक्तिशाली इंजन और बेहतरीन फीचर्स रखे गए हैं। लीनिया टी-जेट सी सेगमेंट की कारों को कड़ी टक्कर देगी।"
कम्पनी ने एक बयान में कहा, "सी प्लस सेगमेंट की करों की बिक्री के लिए कम्पनी शुरुआती चरण में प्रमुख बाजारों मुंबई, दिल्ली, पुणे और एनसीआर में से दो पर ध्यान केंद्रित करेगी। इन बाजारों में कम्पनी की कुल बिक्री की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है।"
कम्पनी ने कहा कि लीनिया के टी-जेट और टी-जेट प्लस दोनों वर्जन में ऑटोमेटिक एयरकंडीशनिंग जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications