सी़ पी़ ठाकुर का अध्यक्ष पद से इस्तीफा, मनाने का प्रयास जारी

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार इकाई के अध्यक्ष पद से सी़ पी़ ठाकुर ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह भाजपा में बने रहेंगे। इस बीच, पटना स्थित उनके आवास पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ गई और उनको मनाने का प्रयास भी प्रारंभ हो गया है।

इस्तीफे की खबर सुनने के बाद उनके आवास पर पहुंचे समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, पूर्व सांसद रहे ठाकुर को मनाने का प्रयास भी शुरू कर दिया गया है। भाजपा के एक नेता की माने तो विधान पार्षद संजय कुमार ने ठाकुर के घर पहुंचकर उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

इस बीच भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि वह पार्टी प्रदेश इकाई के मुखिया हैं और हमलोगों के लिए वह अपने फैसले पर जरूर विचार करेंगे। इससे पहले ठाकुर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में बने रहेंगे, लेकिन चुनाव कार्य में भाग नहीं लेंगे। उन्हें आज चुनाव प्रचार के लिए जाना था लेकिन वह नहीं गए।

समझा जाता है कि पुत्र विवेक ठाकुर को बांकीपुर से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज ठाकुर ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी से नाराजगी है परंतु इसका एक कारण केवल बांकीपुर से टिकट का मामला नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस्तीफे के कई कारण हैं। उन्होंने पार्टी में खुद की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट बंटवारे में भी उनसे सलाह नहीं लिया गया। ऐसे में अध्यक्ष रहने का क्या फायदा है। चुनाव के पूर्व ठाकुर के इस्तीफे को भाजपा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+