सिमी और संघ कट्टरवादी संगठन : राहुल

Rahul Gandhi
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) को एक समान बताते हुए कहा कि दोनों संगठन कट्टरवादी हैं, क्योंकि इन दोनों संगठनों की विचाराधारा समान है।

युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन राहुल गांधी ने बुधवार को भोपाल में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है और अब भी कहते है कि जिन लोगों की विचारधारा सिमी और आरएसएस जैसे संगठनों से मेल खाती है, उन्हें युवक कांग्रेस में प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को काबिल प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने मुंह से कभी यह नहीं कहा कि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। वे भाग्य पर नहीं कड़ी मेहनत, सपनों और प्ररेणा पर भरोसा करते हैं। मेरा लक्ष्य युवाओं के लिए राजनीति के दरवाजे खोलना है।

अयोध्या मुद्दे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ खंडपीठ के फैसले पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा है कि देश के युवाओं की रुचि अयोध्या मुद्दे में नहीं है। उसको जरुरत अच्छी शिक्षा और रोजगार की है। इसलिए संचार क्रांति की तरह शिक्षा में भी बदलाव की जरुरत है, जिससे ज्यादा लोगों को शिक्षा और रोजगार मिल सके।

वे चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में आएं ताकि राजनीति का रूप बदले। उन्होंने नई राजनीति और नए तरह से संगठन के गठन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंगठन और युवक कांग्रेस के जरिए की है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश की 70 फीसदी आबादी युवाओं की है लिहाजा उनका राजनीति में आना जरूरी है। इसलिए आवश्यक है कि संगठन का ऐसा ढांचा बनाया जाए जिसमें वे आसानी से दाखिल हो सकें। इसीलिए भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंगठन और युकां में पदाधिकारियों को ऊपर से नामांकित किए जाने की परंपरा खत्म कर चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई है। अब नेता ऊपर से नहीं नीचे से बनाए जाएंगे।

बुंदेलखंड के हालात की चर्चा करते हुए गांधी ने कहा कि कुछ समय पहले उस इलाके में गए थे और वहां के हालात खराब थे। यही कारण है कि बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज मंजूर कराया था। इस राशि का मध्य प्रदेश सरकार या तो उपयोग नहीं कर पा रही है या वह ऐसा करना नहीं चाहती है। केंद्र सरकार सिर्फ दबाव डाल सकती है फिर भी पैकेज से चल रहे कार्यो पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने समिति बनाई है। यही हाल अन्य क्षेत्रों में भी हो रहा है। संप्रग सरकार ने राजग सरकार की तुलना में मध्य प्रदेश को ज्यादा राशि दी है मगर उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। जरूरतमंद और गरीब तक पैसा नहीं पहुंच पा रहा है।

राहुल गांधी ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान श्योपुर, टीकमगढ, रीवा, लखनादौन, बैतूल, सेंधवा उज्जैन तथा भोपाल में युवाओं से सीधे संवाद कर युवक कांग्रेस की सदस्यता लेने का आह्वान किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+