आरएसएस ने राहुल से कहा, ज्ञान बढ़ाएं
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना करने पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए बुधवार को आरएसएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नेहरू परिवार के वंशज को बयान देने से पहले अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए।
आरएसएस के प्रवक्ता राम माधव ने राहुल गांधी के इतावली मूल और कोलंबियाई युवती से दोस्ती पर भी छींटाकशी की।
उन्होंने कहा, "ऐसा बयान देने वाले व्यक्ति को पहले भारत और भारतीय समाज को अच्छी तरह समझना होगा। सिर्फ इटली और कोलंबिया को जानना काफी नहीं है।"
माधव ने कहा, "निर्थक बयान देने से पहले राहुल को अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए। उन्हें प्रतिबंधित संगठन सिमी और आरएसएस में फर्क जानना चाहिए। उन्हें कांग्रेस का इतिहास भी जानना चाहिए, जिस पर पिछले छह दशकों से रूढ़वादी होने का आरोप लगता रहा है।"
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर गए भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा था कि आरएसएस और सिमी जैसी कट्टरवादी विचारधारा के लोगों के लिए युवक कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। इन दोनों संगठनों की विचारधारा कट्टरवादी है और वह इसके खिलाफ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications