रेलवे जल्द निकालेगा 2 लाख वैकेंसी : ममता
खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनका मंत्रालय छह महीने के भीतर देशभर में दो लाख नौकरियों के लिए रिक्तियां निकालेगा।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में ममता ने कहा, "रेल मंत्रालय पिछले शेष कार्य को निबटाते हुए छह महीने के भीतर देशभर में दो लाख नौकरियों के लिए रिक्तियां निकालने के लिए प्रयासरत है। वे सभी युवा जिन्होंने रेलवे प्रशिक्षण संस्थान से डिप्लोमा कोर्स किया है और सेवानिवृत्त सैनिक नौकरियों के लिए आवेदन दे सकेंगे।"
ममता ने यहां वैगन प्रारूप केंद्र, उन्नत लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखी तथा अलचिकी एक्सप्रेस का उद्घाटन किया।
रेल मंत्री ने कहा कि तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications