मोटोरोला ने एप्पल को अदालत में घसीटा
सैन
फ्रांसिस्को। मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी मोटोरोला ने अपने ईमेल, एंटीना और अन्य प्रौद्योगिकियों के 18 पेटेंट अधिकारों के उल्लंघन के मामले में एप्पल पर मुकदमा दर्ज कराया है। मोटोरोला का कहना है कि एप्पल ने अपने आईफोन और आईपॉड में उसके पेटेंट अधिकारों का उल्लंघन किया है। id="toptextpromo">कम्पनी
ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग और फ्लोरिडा एवं इलिनोसिस की जिला अदालतों में मामला दर्ज कराया है। मोटोरोला ने कहा कि उसने लाइसेंस फीस के भुगतान के लिए लंबे समय तक एप्पल से बातचीत की लेकिन एप्पल ने इस भुगतान से इंकार कर दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट ने मोटोरोला के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। नोकिया और एप्पल की एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतें भी लंबित हैं। एप्पल ताईवानी फोन निर्माता कम्पनी एचटीसी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications