दुनिया की सबसे ताकतवर महिला, मिशेल ओबामा :फोर्ब्स
क्राफ्ट फूड्स की प्रमुख इरीनी रोजेनफील्ड इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पत्रिका की इस वार्षिक सूची में एक्सिस बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी 49 वर्षीय शिखा शर्मा 89वें स्थान पर हैं जबकि आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी 48 वर्षीय चंदा कोचर 92वें स्थान पर हैं। प्रथम पांच स्थानों पर रही महिलाओं में मीडिया हस्ती ओपराह विनफ्रे, जर्मनी की चांस्लर एंजेला मर्केल और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हैं।
फोर्ब्स के मुताबिक इस साल की सूची तैयार करने में रचनात्मकता और उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। उल्लेखनीय है कि चंदा कोचर भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े और देश के चौथे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई को चलाने वाली पहली महिला हैं। हाल ही में वह अपने कार्य को विस्तार देते हुए 463 शाखाओं और 4000 कर्मचारियों वाले निजी क्षेत्र के बैंक ऑफ राजस्थान का अधिग्रहण किया हैं।













Click it and Unblock the Notifications