शीला दीक्षित पर अभद्र टिप्पणी मामले में कीवी उच्चायुक्त तलब

सरकार का कहना है कि शीला के खिलाफ टिप्पणी नस्लीय है जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसकी सभी देशों को निंदा करनी चाहिए। न्यूजीलैंड के एक टीवी चैनल के इसी होस्ट ने हाल ही में न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद पर भी नस्लीय टिप्पणी की थी।
विदेश मंत्रालय ने न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त के समक्ष अपना कड़ा ऐतराज जताया। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि सरकार को टेलीविजन चैनल के पत्रकार की नस्लीय टिप्पणी पर सख्त ऐतराज है।"
बयान में कहा गया है, "मुख्यधारा की मीडिया के एक प्रतिनिधि के संकुचित विचारों को इस तरह से प्रसारित करना हमारे लिए चौंकाने वाला रहा। इन टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सका और इसकी सभी लोगों व देशों की निंदा करनी चाहिए।"
विदेश मंत्रालय का कहना है कि हॉलबोरो ने पत्रकार की टिप्पणी पर गहर अफसोस जताया और इसे अनुचित करार देते हुए कहा कि ये न्यूजीलैंड सरकार के विचार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications