माफिया डॉन की बेटी-दामाद की जलकर मौत

मंगलवार की रात महालक्ष्मी (55) और उनके पति हेमचंद्र (60) की जलने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिजली की चिंगारी से एअरकंडीशनर में आग लगी होगी।
हादसे के वक्त दंपति की नौकरानियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। विस्फोट की आवाज सुनने पर उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।
पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 70-80 के दशक में मुदलियार मुंबई का एक बड़ा माफिया डॉन था। बाद में वह तमिलनाडु चला गया।












Click it and Unblock the Notifications