बरेली: कार सवार छात्रों ने 3 महिलाओं को कुचला

घटना शहर के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की है, जहां एक सैंट्रो कार ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। कार में तीन छात्र राहुल गुप्ता, अविरल गुप्ता और आकाश कुमार सवार थे। घटना के वक्त राहुल कार चला रहा था। तीनों छात्रों की उम्र 20 वर्ष के करीब है।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों छात्रों को पकड़कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार जब्त करके तीनों छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों छात्रों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और उसके बाद साफ हो पाएगा कि घटना के वक्त छात्र शराब के नशे में थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications