कसाब मामला में उच्च न्यायालय में बहस 18 अक्टूबर से
महाराष्ट्र सरकार के वकील उज्ज्वल निकम औपचारिक तौर पर बहस की शुरुआत करेंगे। विशेष अदालत ने छह मई को कसाब को फांसी की सजा सुनाई थी। फैसले की पुष्टि के लिए इस मामले को इस महीने उच्च न्यायालय में ले जाया गया था।
विशेष न्यायाधीश एम.एल. तहलियानी जो अब मुख्य सत्र न्यायाधीश हैं, ने 22 वर्षीय पाकिस्तानी आतंकवादी को मुम्बई में 26 और 29 नवम्बर, 2008 को हुए हमले में उसकी भूमिका साबित होने पर फांसी की सजा सुनाई थी।
उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर, 2008 को मुम्बई में हुए आतंकी हमले में कम से कम 166 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications