कराची में दोहरा विस्फोट, 4 मरे

Pakistan map
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में गुरुवार को एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर हुए लगातार दो विस्फोटों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। समाचा चैनल जियो न्यूज के मुताबिक शहर के क्लिफटन इलाके में स्थित अब्दुल्ला शाह गाजी के मजार के मुख्य द्वार पर कुछ ही मिनटों के अंतराल में ये धमाके हुए।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमले की निंदा की है। जरदारी व गिलानी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

जरदानी ने इसे जघन्य कृत्य करार देते हुए कहा, "इस प्रकार का कृत्य आतंकवादियों से निपटने की हमारी प्रतिबद्धता को नहीं डिगा सकता। देश से आतंकवाद को मिटाने की हमारी लड़ाई जारी रहेगी।"

जियो टीवी के मुताबिक गिलानी ने कहा, "हिंसा का ऐसे अपराध से साफ जाहिर होता है कि आतंकवादियों का मानवता से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे तत्वों को किसी भी धर्म से कोई लेना देना नहीं है। वे सिर्फ समाज में हिंसा फैलाना जानते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+