मुंबई हमले में दो पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को रेड कॉर्नर नोटिस
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ निचली अदालत द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद उन्हें रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए।
जिन पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए, वे हैं मेजर समीर अली और मेजर इकबाल। इनके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी इलियास कश्मीरी तथा दो अन्य साजिद मजीद व सैयद अब्दुर रहमान हाशिम के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं।
सूत्रों ने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ वारंट लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी-अमेरिकी गुप्तचर डेविड हेडली के कबूलनामे के आधार पर जारी किया गया। एनआईए के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले शिकागो की जेल में हेडली से पूछताछ की थी।
इस मामले में इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हफीज सईद और उसके सहयोगी जकी-उर-रहमान लखवी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर, 2008 को मुम्बई में हुए आतंकी हमले में कम से कम 166 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications