नई तकनीक से नहीं होंगी रेल दुर्घटनाएं : ममता
कोलकाता शहर के दक्षिणी छोर पर मेट्रो सेवा के विस्तार का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा, "हम एक से दो वर्ष के भीतर रेलवे के सभी खंडों में स्वचालित सिग्नल प्रणाली, टक्कर-रोधी यंत्र एवं रेल सुरक्षा तथा चेतावनी प्रणाली स्थापित करेंगे। ये तकनीक हमें किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाएगी और भविष्य में कोई रेल दुर्घटना नहीं होगी।"
उन्होंने कहा, "जब भी रेल दुर्घटनाएं हुईं, लोगों ने मुझ पर और मेरे विभाग पर रेल गाड़ियों में टक्कर-रोधी यंत्र नहीं लगाने के लिए दोषी ठहराया। हमारे पूर्ववर्ती अधिकारियों ने ऐसा यंत्र विकसित करने के बार में नहीं सोचा था। रेल मंत्री बनने के बाद एक वर्ष के भीतर मैंने ऐसा यंत्र विकसित करवाने की शुरुआत की। यात्रियों की सुरक्षा एवं बचाव के लिए मैं हर कदम उठाऊंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications