राहुल को पुस्तकें भेज संघ को जानने की नसीहत दी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार देर शाम लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि आरएसएस के बारे में राहुल का ज्ञानवर्धन करने के लिए उन्हें संघ से संबंधित छह पुस्तकें भेजी गई हैं।
उन्होंने कहा कि सभी पुस्तकें आज राहुल गांधी के नाम कांग्रेस पार्टी के दिल्ली स्थित कार्यालय के पते पर डाक द्वारा प्रेषित की गई हैं।
पाठक ने जोर दिया कि जिस संगठन (आरएसएस) को महात्मा गांधी जैसी विभूतियों ने उसकी कार्यपद्धति के लिए सराहा हो..उस पर सवालिया निशान खड़ा करने का मकसद साफ है कि राहुल को भारत की सनातन उदार संस्कृति की तनिक भी बुनियादी समझ नहीं है।
भाजपा की तरफ से कांग्रेस महासचिव को भेजी गई पुस्तकें बंच ऑफ थॉट्स, संघ तत्व और व्यवहार, संघ इतिहास के झरोखे से, श्री गुरू जी, डा. हेडगेवार का चरित्र और संघ लक्ष्य व कार्य हैं।
मालूम हो कि भोपाल में मंगलवार को राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications