अक्टूबर के बाद मनाली-लेह राजमार्ग पर यात्रा न करने की सलाह
बीआरओ के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया,"मनाली-लेह राजमार्ग पर इस महीने के अंत तक बर्फबारी शुरू हो जाने की संभावना है। इस मार्ग पर हम 31 अक्टूबर के बाद यात्रा न करने की सलाह देते हैं।"
मनाली-लेह राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 गुजरता है। इस राजमार्ग पर रोहतांग (13,050 फुट), बारालाचा (16,020 फुट), लाचलूंगला (16,620 फुट )और तंग्लंगला जैसे दर्रे आते हैं।
गौरतलब है कि यह राजमार्ग छह महीने से अधिक समय तक बर्फबारी के कारण बंद रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications