कर्नाटक में विधायकों को गुमराह किया गया : भाजपा
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा, "समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। राज्यपाल को सरकार से समर्थन वापस लेने सम्बंधी पत्र देने वाले विधायकों को याद रखना चाहिए कि दल बदलने पर उनकी सदस्यता खत्म हो सकती है।"
उन्होंने कहा कि जद (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी और कांग्रेस राज्य में सत्ता से बाहर हो चुकी है, इसलिए वे हताशा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "वे कुछ विधायकों को गुमराह कर रहे हैं..उन्हें इस नाटक में शामिल नहीं होना चाहिए।"
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी कर्नाटक में अपनी सरकार को कायम रखने के लिए सभी उपाय करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications