नेपाल में प्रधानमंत्री के चुनाव का 11वां दौर भी विफल

काठमांडू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल की संसद में गुरुवार को अप्रत्याशित रूप से चला प्रधानमंत्री के चुनाव का 11वां दौर भी पूर्व की तरह विफल हो गया। प्रधानमंत्री के चुनाव का 12वां दौर अब रविवार को होगा।

नई सरकार के गठन एवं देश को ऊहापोह की स्थिति से उबारने के लिए एकमात्र प्रतियोगी पूर्व प्रधानमंत्री रामचंद्र पौडेल के जरूरी 300 मत हासिल करने में विफल रहने पर यह गतिरोध 100वां दिन पूरा करने जा रहा है।

पौडेल को मात्र 140 मत मिले जो अब तक के मतदान में सबसे कम है, जबकि एक सांसद ने उनके विरुद्ध मत दिया तथा 40 तटस्थ रहे।

प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए पिछले महीने हुए आठवें दौर के मतदान के बाद से निराशाजनक दोहराव सामने आ रहा है। पौडेल के प्रतिद्वंद्वी पूर्व क्रांतिकारी एवं विपक्षी माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड ने प्रधानमंत्री के चुनाव के सातवें दौर में जीत के लिए साधारण बहुमत हासिल करने में विफल रहने के बाद मुकाबले से बाहर हो गए थे।

पौडेल की नेपाली कांग्रेस पार्टी ने हालांकि निष्फल चुनाव को समाप्त करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि माओवादी जब तक अपनी सीमा से बाहर नहीं आएंगे और समयबद्ध शांति योजना के लिए सहमत नहीं होंगे, यह पहेली तब तक जारी रहेगी।

मध्यमार्गी पार्टी का कहना है कि माओवादी लगभग 20,000 लड़ाकुओं वाली अपनी गुरिल्ला सेना को छिन्न-भिन्न करे, हथियार डाले और 10 वर्षो के विद्रोह के दौरान उनके द्वारा कब्जाई गई सार्वजनिक सम्पत्ति लौटा दे।

माओवादी हालांकि वचनबद्धता से बच रहे हैं और इसके बदले वामपंथियों के साथ कलहपूर्ण नाता बनाए हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+