कर्नाटक के पांच बागी भाजपा विधायक गोवा पहुंचे
इन भाजपा विधायकों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यह दल 12 बजकर 35 मिनट पर मुम्बई से गोवा पहुंचे विमान से उतरा। सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायकों के लिए दक्षिण गोवा के एक रिसोर्ट में तीन दिन के लिए कमरे बुक कराए गए हैं।
भाजपा प्रवक्ता गोविंद परवतकर ने कहा प्रदेश इकाई को कर्नाटक के विधायकों के गोवा पुहंचने की जानकारी नहीं है।
परवतकर ने कहा, "हमारे पास इसकी कोई सूचना नहीं है। हमें इस बारे में मीडिया से सूचना मिली है। हम उनकी खोज नहीं कर रहे हैं।"
भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक में 29 महीने पुरानी सरकार 19 विधायकों और मत्रियों के समर्थन वापस लेने के कारण अल्पमत में आ गई है इनमें से 14 विधायक भाजपा के हैं। इन विधायकों ने राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को समर्थन वापसी का पत्र सौंपा है।
भारद्वाज ने येदियुरप्पा सरकार को 12 अक्टूबर शाम पांच बजे से पहले बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications