गांधी के वेश में अभिनेता की तस्वीर से बवाल

वारंगल जिला परिषद कार्यालय में लगी इस तस्वीर में महात्मा गांधी को चरखे के साथ दिखाया गया है। बुधवार को एक बैठक के दौरान विपक्षी दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता नागरलु वेंकटेश्वरु ने इस गलती की ओर लोगों का ध्यान खींचा।

वेंकटेश्वरू का कहना था कि तस्वीर में जो व्यक्ति हैं वह महत्मा गांधी नहीं बल्कि हिंदी फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में उनकी भूमिका निभाने वाले दिलीप प्रभावलकर हैं। मराठी अभिनेता प्रभावलकर ने इस फिल्म के मराठी संस्करण 'शंकरदादा जिंदाबाद' में भी यह भूमिका निभाई थी।

वेंकटेश्वरू ने मांग की है कि यह राष्ट्रपिता का अपमान है और जो व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

दिलचस्प बात यह है कि इस बड़ी सी तस्वीर को मुख्यमंत्री के. रोसैया और जिला परिषद के अध्यक्ष लकावथ धनवंती की तस्वीरों के साथ लगाया गया है।

वैसे धनवंती का दावा है कि यह तस्वीर महात्मा गांधी की ही है और इसके अलग दिखने की वजह यह है कि इसे बड़ा करने के बाद फ्रेम में लगाया गया है। उनके स्पष्टीकरण से विपक्ष सहमत नहीं है और जिम्मेदार व्यक्तियों के प्रति कार्रवाई चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+