पंजाब के मुख्यमंत्री गिरने से घायल, दो टांके लगे (लीड-1)
82 वर्षीय बादल को उनके पुत्र और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चण्डीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया।
पीजीआईएमईआर के हवाले से प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा, "उन्हें आंख के ऊपर और सीने पर हल्की चोट लगी है।"
पीजीआईएमईआर के निदेशक के. के. तलवार ने कहा, "मुख्यमंत्री को आंख के ऊपर दो टांके लगाए गए हैं और पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एक्स-रे और सीटी स्कैन से किसी तरह की अंदरूनी चोट की बात सामने नहीं आई है।"
बादल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं।
पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील, मंत्री और उच्च अधिकारियों के अलाव अन्य राजनेता बादल से मिलने अस्पताल पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications