भारती ने एरिक्सन और हुवेई से समझौता किया
कम्पनी ने इस सौदे की वित्तीय जानकारियों का खुलासा करने से इंकार किया। कम्पनी ने कहा कि एरिक्सन बाग्लादेश में कम्पनी के नेटवर्क के ज्यादातर क्षेत्र में सेवाओं का संचालन करेगी और हुवेई देश के पूर्वी इलाकों में सेवाओं का संचालन करेगी।
दोनों कम्पनियों के साथ हुए समझौते में नेटवर्क डिजाइन, योजना निर्माण, क्रियान्वयन, परियोजना प्रबंधन और आधार केंद्र स्थापित करने जैसे काम शामिल हैं।
कम्पनी ने कहा कि वह तीसरी पीढ़ी (3-जी) की सेवाएं देने के लिए तैयार है और जल्द ही इन सेवाओं की शुरुआत करेगी।
भारती ने बांग्लादेश की वारिद टेलीकॉम में जनवरी 2010 में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications