राष्ट्रमंडल खेल : उगांडा ने माफी की मांग की
बाक्काबुलिंदी ने टाइम्स नाउ चैनल को बताया, "इस घटना से हमें निराशा हुई है। हम भारतीय अधिकारियों से इस मामले पर स्पष्टीकरण चाहते हैं। सच तो यह है कि उन्होंने हमारे साथ बुरा बर्ताव किया। इस पूरी घटना से हमें धक्का पहुंचा है।"
उन्होंने कहा, "खेलों के दौरान घायलों का अच्छी तरह उपचार नहीं किया गया। इसके लिए हम आयोजन समिति से स्पष्टीकारण चाहते हैं। हमारे देश में लोगों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता है। यहां के अधिकारी तो अपनी गलती तक स्वीकार नहीं करते। हमें बेहतर उपचार की उम्मीद थी।"
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात खेल गांव परिसर में प्रवेश करते समय वाहन के पहिये में खराबी आ जाने से उगांडा के मिशन प्रमुख विलियम टमवाइन, प्रशासनिक अधिकारी इरेन माटोवू और प्रेस सहयोगी जूलियट एकॉम घायल हो गए थे।
इस घटना में माटोवू की आंख में गहरी चोट लगी थी और उनके चहरे पर टांके लगाने की दरकार थी, टमवाइन के सिर में हल्की चोट लगी थी और एकॉम की गर्दन में मोच आया था।
बाक्काबुलिंदी ने कहा, "हमें इस बात का दुख है कि भारत सरकार की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण क्यों नहीं दिया गया।"
खेल गांव में तैनात सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना रेडियो बैरियर के एक्टिवेट हो जाने के कारण यानी तकनीकी गड़बड़ी से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications