मुम्बई में इमारत का हिस्सा गिरा, 5 की मौत
मुख्य अग्निशमन अधिकारी यू. के. टटकरे ने बताया कि चोर बाजार इलाके में स्थित द्वारकादास इमारत का एक हिस्सा इमारत के बाहर गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद गिर गया।
उन्होंने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था। घायलों में दो बच्चों एवं तीन महिलाओं को स्थानीय सर जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications