मोटोरोला ने एप्पल पर मुकदमा दर्ज कराया
कम्पनी ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग और फ्लोरिडा एवं इलिनोसिस की जिला अदालतों में मामला दर्ज कराया है। मोटोरोला ने कहा कि उसने लाइसेंस फीस के भुगतान के लिए लंबे समय तक एप्पल से बातचीत की लेकिन एप्पल ने इस भुगतान से इंकार कर दिया।
पिछले सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट ने मोटोरोला के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। नोकिया और एप्पल की एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतें भी लंबित हैं। एप्पल ताईवानी फोन निर्माता कम्पनी एचटीसी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications