दासों की मुक्ती वाले लिंकन दस्तावेज की नीलामी होगी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मुक्ति के इस उद्घोषणा पत्र की इस प्रति की नीलामी 10 दिसम्बर को होगी। इस प्रति पर एक जनवरी, 1863 को राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने हस्ताक्षर किए थे। यह दस्तावेज गृहयुद्ध के बीच अमेरिकी दासों के मुक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों में से एक था।
दिवंगत रॉबर्ट कैनेडी का परिवार इस दस्तावेज की नीलामी कर रहा है। वर्ष 1968 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैनेडी की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उनके भाई और तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन ऑफ कैनेडी की 1963 में हत्या कर दी गई है।
अब इस दस्तावेज की 19 प्रतियां मौजूद हैं, जिनमें से 14 प्रतियां विभिन्न संस्थानों के पास हैं। कैनेडी परिवार के पास जो प्रति है उसका बोस्टन, फिलाडेल्फिया और न्यूयार्क में प्रदर्शन होगा।
लिंकन 1861 में राष्ट्रपति बने थे, उस समय गृह युद्ध शुरू ही हुआ था। वह अमेरिका के दक्षिण में दास प्रथा के फैसले से रोकने और विद्रोही देशों को अमेरिकी संघ में विलय कराने के प्रति दृढ़ संकल्पित थे।
लिंकन ने 1863 में मुक्ती की जो उद्घोषणा की उसमें 10 संधि राज्यों के दासों के मुक्तीकरण की बात थी। ये राज्य अब तक विद्रोही बने हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications