अफगानी ट्रकों को वाघा से गुजरने की इजाजत
पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को अफगानिस्तान-पाकिस्तान व्यापार समझौते को मंजूरी दे दी जिसके तहत अफगानिस्तान के ट्रकों को वाघा सीमा के जरिए भारत जाने की अनुमति दी गई है। इससे पूर्व अफगानी ट्रकों को तोरखम सीमा से आने-जाने की इजाजत थी।
सूचना मंत्री कमर जमां कैरा ने कहा कि नए समझौते में वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच हुई संधि का विस्तार किया गया है।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक अफगानिस्तान के ट्रकों को वाघा सीमा के जरिए सामान ले जाने की इजाजत होगी लेकिन भारतीय सामान को अफगानिस्तान ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पाकिस्तान को इसके बदले में अपना सामान अफगानिस्तान के रास्ते मध्य एशिया, ईरान और तुर्की भेजने की मंजूरी मिली है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते में अमेरिका का वह प्रयास असफल हुआ है जिसके जरिए वह भारत के निर्यात के लिए पाकिस्तान में रास्ता दिलाना चाहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications