कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बाघ की मौत
उद्यान सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्यान के बफर जोन के खापा रेंज में बाघ मृत अवस्था में पाया गया। बाघ की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर कई जगह जख्मों के भी निशान मिले हैं।
उद्यान प्रबंधन को आशंका है कि जानवरों के बीच आपसी संघर्ष में घायल होने की वजह से ही बाघ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद बाघ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications