बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना जारी

राज्य के निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राज्यपाल देवानंद कुंवर के आदेश के बाद विधानसभा चुनाव के चौथे चरण तथा बांका संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना जारी होते ही इन सीटों के लिए प्रत्याशी अब अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण के लिए पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। पर्चे की जांच 15 अक्टूबर को होगी जबकि प्रत्याशी अपने नाम 18 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए मतदान एक नवंबर को होगा।

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।

गौरतलब है कि बांका के सांसद दिग्विजय सिंह की मौत के कारण बांका संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होंगे। मतगणना 24 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+