आरएसएस, विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगे : रामविलास
विधानसभा चुनाव प्रचार पर जाने से पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पासवान ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयान पर कहा कि वह कांग्रेस के महासचिव हैं और उनके द्वारा यह बात उठाए जाने के बाद भी केंद्र सरकार आरएसएस, विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती।
पासवान ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षो से इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल बोलने से कुछ नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications