शुक्रवार से चुनाव प्रचार आरम्भ करेंगे शरद
यादव अपने प्रचार अभिायन की शुरुआत कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। जद (यु) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यादव गुरुवार शाम पटना पहुंचेंगे और अगले दिन से चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे। यादव प्रतिदिन चार से पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
यादव शुक्रवार को मनिहारी, बलिरामपुर, रूपौली और सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में तथा शनिवार को फुलपरास, लौकहा, हरलाखी तथा विस्फी मे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि यादव रविवार को नरकटिया, ढाका, शिवहर, मधुबन और पीपरा विधानसभा में तथा सोमवार को रूनीसैदपुर, बेलसंड, बासोपट्टी, सुरसंड और बरूराज विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि यादव के साथ चुनाव प्रचार में जद (यु) के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना गुलाम रसूल बलियावी भी शामिल रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications