भाजपा के असंतुष्ट विधायक पहुंचेंगे गोवा!

भाजपा के इन 12 विधायकों में येदियुरप्पा मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले चार मंत्री भी शामिल हैं। ये लोग सुबह केरल से मुंबई पहुंचे। इन विधायकों की योजना शिरडी जाने की थी लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं हो सका।

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ये विधायक दिन में किसी भी समय गोवा जा सकते हैं और वहां अगले तीन चार दिनों तक रह सकते हैं। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े बुधवार देर रात करीब 1.30 मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन विधायकों को लेने पहुंचे।

कर्नाटक में 29 महीने पुरानी भाजपा सरकार बुधवार को उस समय अल्पमत में आ गई जब 19 विधायकों ने समर्थन वापसी की एक साझा चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी। इनमें 14 विधायक भाजपा के थे। इन विधायकों मुख्यमंत्री के प्रति अपना अविश्वास जताया था। राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से 12 अक्टूबर तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

तावड़े ने भाजपा के इन असंतुष्ट विधायकों को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का एक निजी संदेश भी दिया। उन्होंने मुंबई पहुंचे उन विधायकों का नाम और आडवाणी का संदेश बताने से इंकार कर दिया।

पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हमने विधायकों की जरूरत के पूरे इंतजाम किए हैं। इसके अलावा हम इस मामले में किसी तरह से शामिल नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+