बंद के बावजूद श्रीनगर में कर्फ्यू नहीं
सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही न होने की वजह से बाजार सूने रहे और जनजीवन भी बाधित हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में गुरुवार को कर्फ्यू या प्रतिबंध नहीं लगाये जाएंगे। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।"
उधर, हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने गुरुवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है।
बंद के कारण शहर में बसों की आवाजाही न होने से दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ तथा बैंक, शैक्षणिक संस्थानों और डाकघरों में उपस्थिति कम देखी गई।
राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को विधानसभा में कहा था कि अलगाववादियों द्वारा बंद और विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला रोके जाने के बाद ही घाटी में जनजीवन पटरी पर लौट सकेगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घाटी में जारी तनावपूर्ण महौल के लिए अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया। गत् 11 जून से ही घाटी में जारी हिंसा में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications