भोपाल में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर पाबंदी
आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई । इसमें समिति के सदस्यों और प्रशासनिक अमले के बीच रजामंदी के बाद कई फैसले लिए गए।
बैठक में सभी लोगों से शांति एवं सद्भाव का माहौल बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में यह तय किया गया कि लाउडस्पीकर रात 10 बजे के बाद नहीं बजाए जा सकेंगे और सांस्कृतिक र्कायक्रम रात 12 बजे तक ही हो सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications