नक्सलियों ने सोनभद्र-मिर्जापुर रेल मार्ग बाधित किया
जिले के चुर्क रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद देर रात से ही सोनभद्र-मिर्जापुर रेलमार्ग पर तत्काल रेल परिचालन बंद कर दिया गया।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक प्रतिंदर पाल सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गैंगमैन ने बताया है कि रात करीब एक बजे के बाद करीब 40 की संख्या में संदिग्ध नक्सलियों ने उसे बंधक बना लिया और फिर करीब 20 मीटर तक रेलमार्ग को क्षतिग्रत कर दिया। सिंह ने कहा कि इसे नक्सली वारदात मानकर ही घटना की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि रेलमार्ग की मरम्मत का काम चल रहा है और जल्द ही रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। घटना के चलते कुछ रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications