राष्ट्रमंडल खेल: ओंकार को 15 लाख देगी मप्र सरकार
भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज ओंकार सिंह को मध्य प्रदेश सरकार ने 15 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के ओंकार सिंह की सफलता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि ओंकार ने अपनी सफलता से देश और प्रदेश का गौरव बढाया है। राज्य सरकार उन्हें इस सफलता पर 15 लाख की सम्मान राशि देकर सम्मानित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications