हिलेरी ने उप राष्ट्रपति पद संबंधी अटकलों को खारिज किया
वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उन अटकलों को नकार दिया है जिनमें कहा गया था कि वह वर्ष 2012 के चुनाव से पहले जो बिडेन के स्थान पर उप राष्ट्रपति बन सकती हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मंगलवार को सीएनएन के एक कार्यक्रम 'वाशिंगटन पोस्ट' के पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने कहा था कि व्हाइट हाउस के पास यह एक विकल्प है कि हिलेरी और बिडेन के बीच पदों के अदला-बदली कर दे।
व्हाइट हाउस और हिलेरी दोनों ने इस अटकल को खारिज कर दिया है। हिलेरी ने कहा, "मैं इन अटकलों को खारिज करती हूं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है और ऐसा करने की कोई वजह नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications