इस साल 4 लाख प्रवासियों को भेज चुका है अमेरिका
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक गृह सुरक्षा सचिव जेनेट नेपोलिटानो और आव्रजन एवं सीमा शुल्क सहायक सचिव जॉन मोर्टन ने बताया कि 30 सितम्बर तक 392,000 लोगों को वापस भेजा जा चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से आधे से अधिक लगभग 195,000 लोग आपराधिक मामलों में दोषी करार दिए गए थे।
जेनेट ने कहा, "प्रशासन ने आव्रजन कानून को कड़ाई से लागू करने पर ध्यान दे रहा है। इस काम को लोगों तथा देश की सुरक्षा की प्राथमिकताओं को ध्यान में किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications